हाथरस, 2 जुलाई – समाजवादी पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में अहम कदम उठाते हुए नगर व ब्लॉक स्तर पर कई नियुक्तियों की घोषणा की है। इसी क्रम में श्री मदनमोहन शर्मा उर्फ़ चिन्टू शर्मा को हाथरस नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति जिलाध्यक्ष श्री देवेंद्र कुशवाहा जी द्वारा की गई है।

चिन्टू शर्मा, तमना गढ़ी निवासी हैं और लंबे समय से समाजवादी विचारधारा के प्रति सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उन्हें ज़मीनी कार्यकर्ताओं से जुड़ाव और संगठनात्मक अनुभव के लिए जाना जाता है। पार्टी को विश्वास है कि वे नगर हाथरस में समाजवादी आंदोलन को और गति देंगे और पार्टी के जनाधार को और मजबूत बनाएंगे।

इसके साथ ही श्री अजय कुमार को नगर सासनी अध्यक्ष, श्री सुरेश कुमार उर्फ कालू को ब्लॉक सासनी अध्यक्ष तथा श्री तेजवीर सिंह को ब्लॉक हाथरस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इन सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा बधाइयाँ दी जा रही हैं। ज़िलाध्यक्ष ने आशा जताई कि ये सभी अपने-अपने क्षेत्रों में समाजवादी पार्टी की नीति, सिद्धांत और विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *